Gomytourism

Tour Guide

Menu
  • Home
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • हिल स्टेशन
Menu
5 Places in India Where You Can Overcome Stress and Fatigue By Roaming

5 Places in India Where You Can Overcome Stress and Fatigue By Roaming

Posted on July 1, 2021 by admin

5 Places in India Where You Can Overcome Stress and Fatigue By Roaming – भारत में 5 जगहें जहां पर घूम कर आप दूर कर सकते हैं स्ट्रेस और थकान – आज के समय में इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हमें खुल के लिए समय निकालने का मौका नहीं मिल पाता है जिसके चलते स्ट्रेस और थकान होने लगती है। कई लोग उस स्ट्रेस को दूर करने के लिए व्यायाम वगैरह करते हैं लेकिन उसका कुछ खास फायदा नहीं मिलता है। जब स्ट्रेस और शरीर में थकान लगने लगती है तो हमें किसी ऐसी जगह जाने की आवश्यकता पड़ती है जहां पर हमें शांति मिल सके और अच्छा लग सके। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे भारत में 5 जगहें जहां पर घूम कर आप दूर कर सकते हैं स्ट्रेस और थकान

नियमित भाग दौड़ भरी जिंदगी में काम और कई प्रकार की समस्याएं आती रहती हैं जिसका प्रभाव हमारे स्वास्थ्य और मस्तिष्क पर पड़ता है। अपने स्वास्थ्य एवं मस्तिष्क के तनाव को दूर करने के लिए हमें कुछ समय के लिए ब्रेक लेना पड़ता है जिसके बाद हम वापस लौट कर बेहतर तरीके से काम कर सके और चिंता मुक्त हो सकें। बहुत सारे लोग इसके लिए छुट्टियां लेकर किसी अच्छी जगह पर घूमने जाते हैं जहां पर उन्हें खुशी और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सके।

भारत में ऐसे बहुत सारे हिल स्टेशन और प्राकृतिक जगह है जहां पर घूमने से एक अलग प्रकार की खुशी मिलती है। वहां पर जाने के बाद कई अलग-अलग प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं जिसके चलते हम सभी टेंशन भूल जाते हैं और उस का आनंद लेते हैं। अब हम आपको भारत में घूमने लायक उन 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर विजिट करके आप स्ट्रेस और थकान को दूर कर सकते हैं।

स्ट्रेस और थकान दूर करने के लिए भारत में घूमने लायक 5 सबसे अच्छी जगहें:

  1. औली, उत्तराखंड

यदि आप किसी हिल स्टेशन जाना चाहते हैं और वहां पर इसकी इंग और ट्रेकिंग जैसी एक्टिविटी करना चाहते हैं तो औली उत्तराखंड आपके लिए सबसे शानदार जगह है। यह जगह बर्फ से ढके पहाड़ों घास के मैदान और शंकु के घने जंगलों के साथ प्राकृतिक दृश्य देखने के लिए सबसे शानदार जगहों में से एक है। इस जगह पर देवदार के पेड़ बहुत ही अधिक पाए जाते हैं और इनकी महक भी आप महसूस कर सकते हैं।

इस जगह पर विजिट करने के बाद आपको एक अलग प्रकार की मानसिक शांति मिलेगी और आप अपने सभी स्ट्रेस और टेंशन को भूल जायेंगे। यहां पर आप नंदा देवी के पीछे सूर्योदय को देखकर बेहतर महसूस करेंगे। इसके अलावा यहां पर लगातार बर्फ गिरते रहता है जिसको देखना एक अलग ही आनंददायक दृश्य है।

  1. बैकवॉटर्स, केरल

यदि आप शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण मानसिक थकान का सामना कर रहे हैं तो केरल का बैकवॉटर्स आपके लिए सबसे परफेक्ट डिस्टिक नेशन हो सकता है। यहां पर आप प्रकृति के सुंदर दृश्यों के साथ साथ बैक वाटर का भी आनंद ले सकते हैं। यदि आप किसी प्राकृतिक दृश्यों को देखकर उस का आनंद लेना चाहते हैं साबित हो सकती है क्योंकि यहां पर शांत समुद्र तट सुहावना मौसम दूर-दूर तक फैले पहाड़ और हरे-भरे हिल स्टेशन आपके सभी स्ट्रेस और थकान को दूर कर सकते हैं।

  1. पुदुचेरी

यदि आप भारतीय और फ्रांसीसी वास्तु कला एवं संस्कृति का बेहतर मिश्रण देखना चाहते हैं तो पुदुचेरी आपके लिए एक अच्छी जगह हो सकती है। यहां पर समुद्र तटों और कई अनेक पर्यटन स्थल हैं जहां पर विजिट करने पर आप सभी मानसिक तनाव और शारीरिक थकान को भूल जायेंगे। पुदुचेरी सिर्फ पर्यटन की दृष्टि से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण जगह है।

यहां पर आप अरबिंदो आश्रम में मुफ्त में रह सकते हैं और अपने सभी प्रकार के थकान एवं टेंशन को दूर कर सकते हैं। बहुत सारे लोग पुदुचेरी में यहां की तत्कालीन सभ्यता को देखने के लिए आते हैं। यहां की संस्कृति के बारे में जानना और उसके साथ घुलना मिलना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

  1. तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में तवांग एक ऐसी जगह है जो शांत निर्मल और सुखदायक प्रतीत होते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखकर आपको काफी अच्छा लगेगा। ऐसा लगता है जैसे इस जगह को प्रकृत ने बड़े ही फुर्सत के साथ बनाया हो। अरुणाचल प्रदेश में तवांग जगह को छुपे हुए स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। हर साल यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक यहां पर आते हैं।

यहां की खूबसूरत चोटिया, छोटे-छोटे गांव शांत, झील शानदार गोनपा देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा यहां पर विश्व प्रसिद्ध बौद्ध मठ भी है जहां पर आप बौद्ध संस्कृति के बारे में जान सकते हैं और उसके रंग में रंग सकते हैं। तवांग पहुंचने के लिए आप गुवाहाटी से सड़क यात्रा कर सकते हैं।

  1. कसोल, हिमाचल प्रदेश

यदि आप रॉक क्लाइंबिंग, रिवर राफ्टिंग जैसी चीजों का मजा लेना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश में कसोल सबसे सस्ते हिल स्टेशनों में से एक है। यदि आप एडवेंचर लवर हैं तो यह आपके लिए सबसे बेहतर जगह हो सकती है क्योंकि यहां से आप प्राकृतिक दृश्यों का मजा ले सकते हैं। रात के समय में यहां का दृश्य और भी मनोरम दिखाई देता है और आप तारों की छांव में इस जगह का मजा ले सकते हैं।

इस जगह के साथ ही बहती पार्वती नदी और उसके आसपास मौजूद पहाड़ आपको सभी प्रकार के स्ट्रेस और थकान को दूर करने में मदद करेंगे। आप अक्टूबर से जून महीने में इस जगह पर विजिट कर सकते हैं क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है। यदि आप एक बार कसोल विजिट कर लेंगे तो जीवन भर इस जगह को कभी नहीं भूल पाएंगे।

Follow Us

Recent Posts

  • तमिलनाडु के अंबासमुद्रम में घूमने लायक 6 जगहें
  • नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल
  • हिमाचल प्रदेश के भुंतार में घूमने लायक 5 जगहें
  • जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुर में घूमने लायक जगहें
  • कर्नाटक के कूर्ग में घूमने लायक जगहें एवं खरीदारी करने लायक चीजें
  • हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें
  • पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरत जगह कमलपुर
  • Some Interesting Facts Related to Tirupati Balaji Temple India
  • Some Interesting Information Related to the Country of Israel
  • Some Interesting Facts Related to Rajasthan

Archives

  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020

Categories

  • Uncategorized
  • World
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • म्यूजियम
  • हिल स्टेशन

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
©2023 Gomytourism | Design: Newspaperly WordPress Theme