Gomytourism

Tour Guide

Menu
  • Home
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • हिल स्टेशन
Menu
केरल के पॉपुलर पर्यटक स्थल

केरल के पॉपुलर पर्यटक स्थल

Posted on April 7, 2021 by admin

केरल के पॉपुलर पर्यटक स्थल – नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सभी? उम्मीद है कि आप सभी स्वस्थ होंगे।  मैं एक बार फिर से आप सभी का स्वागत करता हूं हमारे इस बिल्कुल नए आर्टिकल पर। दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको केरल के कुछ प्रमुख पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी देंगे। तो दोस्तों अगर आप भी केरल के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानना चाहते हैं और वहां पर सैर करना चाहते हैं तो हमारा यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए।

अपने अनेक रहस्यमई इतिहास तथा राजनीतिक परिस्थितियों के कारण सदैव चर्चा में रहने वाला केरल भारत का एक विशेष राज्य है। केरल में उपस्थित झरने हमेशा केरल को एक चर्चा का बिंदु बनाते रहते हैं। इसी के साथ साथ केरल में होने वाली जड़ी बूटियों तथा मसालों की खेती भी केरल को एक अलग ही स्थान प्रदान करती हैं।

Table of Contents

  • केरल के पॉपुलर पर्यटक स्थल
    • अलेप्पी
    • कोच्चि
    • मुन्नार
    • वायनाड
    • त्रिवेंद्रम

केरल के पॉपुलर पर्यटक स्थल

दोस्तों अगर आप भी भारत के स्थानीय निवासी हैं और अपने ऑफिस की छुट्टियों को या फिर अपनी फैमिली के साथ कुछ सुकून के पल कहीं पर बिताना चाहते हैं तो मैं आपको सलाह दूंगा कि एक बार आप केरल जरूर जाएं।  पर्यटन की दृष्टि से केरल एक बहुत ही अच्छी जगह है। वहां पर आने के बाद आपको एक अलग ही सुखद अनुभव मिलेगा और प्रकृति से कुछ नई नई चीजें सीखने को मिलेंगी।

दोस्तों अगर आप भी केवल यात्रा का प्लान बना रहे हैं यात्रा पर जाने से पहले एक बार हमारा यह आर्टिकल आखरी तक जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल में हमने आपको केरल के कुछ पॉपुलर स्थानों के बारे में बताया है जहां पर हजारों पर्यटक प्रतिदिन आते हैं। जब भी आप केरल में जाए तो इन स्थानों पर जरूर जाएं आपको कुछ ना कुछ नया सीखने को जरूर मिलेगा।

अलेप्पी

दोस्तों अगर आपको नौका विहार का शौक है या फिर आपको नदी तालाबों में घूमने का शौक है तो मैं आपको सलाह दूंगा कि आप केरल में अलेप्पी स्थान पर जरूर जाए । अलेप्पी केरल का एक बहुत पॉपुलर स्थान है। यहां पर रात को जगह जगह पर ढेर सारे झील सरोवर तथा तालाब मिल जाएंगे जहां पर आप नौका विहार कर सकते हैं। अलेप्पी की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां पर आपको रहने के लिए अनेक संसाधन मिल जाएंगे।

यदि आप होटल में रहना चाहते हैं तो यहां पर अनेक होटल उपलब्ध है लेकिन यदि आप रोमांच को अनुभव करना चाहते हैं तो आप हाउसबोट में रह सकते हैं। हाउसबोट एक विशेष प्रकार की नाव होती है जो नदी पर ही रहती है। इसे हम एक प्रकार से नदी पर बना घर भी कह सकते हैं। अलेप्पी में अनेक हाउसबोट उपलब्ध है जहां पर ढेरों पर्यटक अपनी रात गुजरते हैं। अगर अलेप्पी के खाने की बात करें तो यहां का खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यहां के खाने का स्वाद लाजवाब है ।

कोच्चि

कोच्चि भी केरल का एक प्रमुख स्थान है। य स्थान इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि वहां पर सैन्य गतिविधियां भी तेज रहती हैं। कोच्चि में नौसेना का एक भव्य मुख्यालय भी है। दोस्तों अगर आप मछली पकड़ने के शौकीन है या फिर आपको फिशिंग अच्छी लगती है तो आप कोचिं में आ सकते हैं। क्योंकि कोच्चि में अधिकांश वही लोग आते हैं जो फिशिंग के शौकीन होते हैं।

कोचिं में आपको अनेक ऐसे तालाब मिल जाएंगे जहां पर ढेरों मछलियां होती है यहां पर आप फिशिंग कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ कोच्चि में आपको अनेक मंदिर चर्च मिल जाएंगे जहां पर आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां पर आपको एक अलग ही शांति का अनुभव होगा। कोचि में रहने की उचित व्यवस्था है लेकिन यहां के खाने की बात करें तो यहां का डोसा विश्व प्रसिद्ध है। जब भी कोई श्रद्धालु या पर्यटक कोच्चि भ्रमण पर आता है तो वह यहां का डोसा जरूर खाकर जाता है।

मुन्नार

दोस्तों अगर आपको प्रकृति के साथ समय गुजारना है या फिर कुछ समय शांति के साथ रहना है तो आपको मुन्नार से अच्छी जगह नहीं मिलेगी। मुन्नार केरल में स्थित एक छोटी सी जगह है। यह जगह कोच्चि से मात्र 6 घंटे की दूरी पर है  यहां पर आप बस के द्वारा आ सकते हैं ।मुन्नार में चारों तरफ हरियाली है तथा ऊंचे ऊंचे पहाड़ है। यह हरा भरा सा दिखने वाला मुन्नार एक अलग ही शांति का अनुभव प्रदान करता है।

अगर आप फोटो शूट करना चाहते हैं या फिर ट्रैकिंग करना चाहते हैं तो आपको मुन्नार से अच्छी कोई जगह नहीं मिलेगी। मुन्नार में फोटोशूट के लिए अनेक सपोर्ट है जहां पर आप फोटो शूट कर सकते हैं। यदि आप पहाड़ों के ऊपर ट्रैकिंग करके चलेंगे ऊपर से देखने पर आपको अलग ही रोमांच महसूस होगा। प्रतिदिन ढेर सारे पर्यटक मुन्नार में ट्रैकिंग के लिए आते हैं।

वायनाड

Wayanad केरल का एक बहुत पॉपुलर पर्यटक स्थल है। बायनाद की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां पर आपको एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुविधा मिल जाती है जिस वजह से अंतरराष्ट्रीय पर्यटक सबसे पहले वायनाड में ही आते हैं। वायनाड में आपको ढेर सारी गुफाएं जंगल पहाड़ तथा नदियां देखने को मिलेगी जो आपको एक अलग ही रोमांच का अनुभव करेंगे।

इसी के साथ साथ वायनाड में एक बहुत अदभुत वन्य जीव अभ्यारण भी है जहां पर आपको ढेर सारे जीव जंतु देखने को मिलेंगे। वायनाड में भालू बहुत अधिक है इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इलायची चाय तथा कॉफी की खेती वायनाड में बहुतायत की जाती है।

त्रिवेंद्रम

त्रिवेंद्रम को केरल की राजधानी कहा जाता है। केरल की राजधानी होने के कारण त्रिवेंद्रम सदैव आकर्षण का केंद्र रहा है। त्रिवेंद्रम में आपको एक वास्तु कला तथा शिल्प कला के उदाहरण देखने को मिल जाएंगे जो आपको हैरत में डाल देंगे। त्रिवेंद्रम शहर अपनी वास्तुकला के कारण ही प्रसिद्ध है। यहां पर आपको पुराने समय के राजा महाराजा के महल एक तैयारी देखने को मिलेंगे जिससे आपको इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलेगा। जब भी आप केरल यात्रा के लिए जाएं तो त्रिवेंद्रम के लिए जरूर जाएं।

निष्कर्ष

दोस्तों आज आपके लिए कुछ पॉपुलर पर्यटक स्थल थे उनके बारे में हमने आपको बताया। आज के लिए बस इतना ही। आज की यह जानकारी यहीं पर समाप्त होती है। आज इस आर्टिकल में हमने आपको केरल के कुछ पॉपुलर पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी दी। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। दोस्तों हम आपके लिए अनेक प्रकार की जानकारियां लेकर आते रहते हैं। अगर आप इसी प्रकार की अन्य जानकारियां पाना चाहती हैं तो हमारा आर्टिकल प्रतिदिन पढ़िए। अपना कीमती समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद शुभ दिन।

Follow Us

Recent Posts

  • तमिलनाडु के अंबासमुद्रम में घूमने लायक 6 जगहें
  • नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल
  • हिमाचल प्रदेश के भुंतार में घूमने लायक 5 जगहें
  • जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुर में घूमने लायक जगहें
  • कर्नाटक के कूर्ग में घूमने लायक जगहें एवं खरीदारी करने लायक चीजें
  • हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें
  • पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरत जगह कमलपुर
  • Some Interesting Facts Related to Tirupati Balaji Temple India
  • Some Interesting Information Related to the Country of Israel
  • Some Interesting Facts Related to Rajasthan

Archives

  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020

Categories

  • Uncategorized
  • World
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • म्यूजियम
  • हिल स्टेशन

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
©2023 Gomytourism | Design: Newspaperly WordPress Theme