Gomytourism

Tour Guide

Menu
  • Home
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • हिल स्टेशन
Menu
नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल

नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल

Posted on August 23, 2021August 23, 2021 by admin

नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल – भले ही नागालैंड भारत के छोटे राज्यों में से एक हो लेकिन यहां की प्राकृतिक सुंदरता आप का मन मोह लेगी। इसीलिए बहुत सारे लोग अपनी छुट्टियां बिताने के लिए नागालैंड की यात्रा करते हैं। इसके साथ ही साथ यहां पर आपको नागालैंड की संस्कृति के बारे में भी जानने का मौका मिलता है।

यदि आप नागालैंड के प्राकृतिक वादियों का आनंद लेने के साथ-साथ यहां के संस्कृति के बारे में जानना चाहते हैं तो दीमापुर शहर में यात्रा करना आपके लिए दिलचस्प अनुभव रहेगा। इस आर्टिकल में हम आपको नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं।

सिर्फ भारत से नहीं बल्कि विदेशों से भी बहुत सारे पर्यटन नागालैंड पर्यटन करने के लिए आते हैं। यहां पर आपको बहुत सारे प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही साथ यहां के पहाड़ों पर स्थित पेड़ एक अलग तरह से दिखाई देते हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हालांकि नागालैंड में ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है लेकिन उनमें से 4 पर्यटन स्थलों के बारे में हमने इस आर्टिकल में बताया है।

Table of Contents

    • नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल
  • 1. ट्रिपल फॉल्स
    • 2. रंगपहाड़ रिजर्व फॉरेस्ट
    • 3. ग्रीन पार्क
    • 4. नागालैंड जूलॉजिकल पार्क

नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल

1. ट्रिपल फॉल्स

ट्रिपल फॉल्स दीमापुर शहर के सेथेकिमा गांव में स्थित है जिसमें तीन सुंदर और चमकदार झरने 280 फीट की ऊंचाई से गिरते हैं। इस झरने की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है और इसे देखने के लिए देश दुनिया से पर्यटक यहां पर आते हैं। इसी को देखते हुए नागालैंड पर्यटन विभाग ने इसके आसपास के क्षेत्रों को काफी अच्छी तरह से व्यवस्थित किया है। इसके साथ ही साथ यहां पर आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। दीमापुर में पर्यटन के लिहाज से यह काफी चर्चित जगह माना जाता है। आप ट्रिपल फॉल्स में सुबह 5:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं। यहां पर जाने का टिकट बिल्कुल निशुल्क है।

2. रंगपहाड़ रिजर्व फॉरेस्ट

दीमापुर में रंग पहाड़ रिजर्व फॉरेस्ट भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर बहुत सारे वन्यजीव जंतु निवास करते हैं और इस जगह पर ऐसे बहुत सारे पौधे भी हैं जो औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं। इन पौधों को संरक्षित किया जाता है और इससे दवाइयां बनाई जाती है। इसके साथ ही साथ इस रिजर्व फॉरेस्ट में आपको कई अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियां भी दिखाई देती हैं। इस जंगल में आपको भालू, हिरण, जंगली बकरी, चीतल के साथ-साथ कई अन्य प्रकार के लुप्त प्रजातियां भी दिखाई देंगी।

Read More – Amravati, Maharashtra – में घूमने लायक 5 शानदार जगहें

यहां पर आपको ऐसे लोग प्रजातियां दिखाई देंगे जिसे आप शायद ही कहीं देख पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि यह प्रजाति लुप्त होने की कगार पर होता है। आपको बता दें कि यह रिजर्व फॉरेस्ट 49.4 एकड़ की भूमि में फैला हुआ है। पर्यटन के लिहाज से दीमापुर शहर पहुंचने वाले बहुत सारे लोग इस आरक्षित वन का भ्रमण करते हैं। यहां पर आज सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 8:00 बजे तक जा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर प्रवेश करने का टिकट बिल्कुल निशुल्क है।

3. ग्रीन पार्क

ग्रीन पार्क भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यह पार्क हरियाली से काफी भरा हुआ है। इसीलिए इसका नाम ग्रीन पार्क रखा गया है। ग्रीन पार्क राज्य बागवानी नर्सरी के अंदर स्थित है, जिसमें आपको रेस्टोरेंट्स, आराम करने वाले शेड, नाव चलाने एवं आराम करने की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा यहां पर आपके मूड फ्रेश करने के लिए कई सारे विकल्प भी उपलब्ध है। आपको बता दें कि यहां पर आप निजी कार्यक्रम एवं पार्टी भी आयोजित कर सकते हैं। यहां पर आप सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक प्रवेश करते हैं। ग्रीन पार्क में प्रवेश करने की टिकट के लिए मामूली शुल्क लिया जाता है।

4. नागालैंड जूलॉजिकल पार्क

दीमापुर जिले में स्थित एवं बस्ती से 6 किलोमीटर दूर नागालैंड जूलॉजिकल पार्क बना हुआ है, जिसका उद्घाटन साल 2008 में किया गया था। नागालैंड जूलॉजिकल पार्क को पेड़ पौधों एवं जीवो को देखभाल करने की भावना को विकसित करने के लिहाज से बनाया गया था। यह पार्क उत्तर पूर्वी राजू एवं नागालैंड के जीवो का संरक्षण करने का एक केंद्र है।

नागालैंड जूलॉजिकल पार्क के अधिकारी लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण के लिए जागरूक करते हैं और लोगों को भरोसा दिलाते हैं। इसके साथ ही साथ यह पार्क नागालैंड के लोगों को पेड़ पौधों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के बारे में जागरूकता दिलाने के उद्देश्य से बनाया गया है। यहां पर प्रवेश करने के लिए वयस्कों को ₹10 एवं बच्चों को ₹5 का टिकट लेना पड़ता है। इस पार्क में सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक प्रवेश किया जा सकता है।

Follow Us

Recent Posts

  • तमिलनाडु के अंबासमुद्रम में घूमने लायक 6 जगहें
  • नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल
  • हिमाचल प्रदेश के भुंतार में घूमने लायक 5 जगहें
  • जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुर में घूमने लायक जगहें
  • कर्नाटक के कूर्ग में घूमने लायक जगहें एवं खरीदारी करने लायक चीजें
  • हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें
  • पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरत जगह कमलपुर
  • Some Interesting Facts Related to Tirupati Balaji Temple India
  • Some Interesting Information Related to the Country of Israel
  • Some Interesting Facts Related to Rajasthan

Archives

  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020

Categories

  • Uncategorized
  • World
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • म्यूजियम
  • हिल स्टेशन

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
©2023 Gomytourism | Design: Newspaperly WordPress Theme