Gomytourism

Tour Guide

Menu
  • Home
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • हिल स्टेशन
Menu
हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें

हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें

Posted on August 7, 2021August 23, 2021 by admin

हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें – आप में से बहुत सारे लोग अपनी छुट्टियां बिताने के लिए हिमांचल प्रदेश की यात्रा करने जाते होंगे। लेकिन आपने अपनी छुट्टियां बिताने के लिए शोजा का भ्रमण नहीं किया है तो आपने फिर हिमांचल की खूबसूरती का लुफ्त नहीं उठाया है। सेराज की घाटी में स्थित शोजा जलोरी पास से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी एवं समुद्र तल से लगभग 2368 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस आर्टिकल में हम आपको हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हिमांचल के खूबसूरत जगहों में से एक शोजा से आप हिमालय की खूबसूरती को देख सकते हैं। यदि आप पहाड़ों एवं प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो इस जगह पर पर्यटन करना आपके लिए दिलचस्प अनुभव हो सकता है। यहां पर प्रतिदिन देश दुनिया से पर्यटक आते हैं और यहां की बेहिसाब खूबसूरती का आनंद लेते हैं। शोजा में ऐसी बहुत सारी जगह है जहां पर घूम कर आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं और एक खूबसूरत यादों के साथ वापस जा सकते हैं।

Table of Contents

  • शोजा जाने का सही समय क्या है?
  • शोजा कैसे पहुंचें?
  • हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें
  • 1. सेरोल्सार झील
  • 2. जालोरी:
  • 3. त्रिथान वैली
  • 4. रघुपुर किला
  • 5. वाटरफॉल प्वाइंट:

शोजा जाने का सही समय क्या है?

यदि आप शोजा में पर्यटन करना चाहते हैं तो आपके लिए गर्मियों का मौसम काफी सही साबित हो सकता है क्योंकि इस मौसम में यहां पर ठंड होती है। इसीलिए आप यहां पर मानसून के समय यानी अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक पर्यटन के लिए जा सकते हैं। हालांकि आप यहां पर किसी भी समय जा सकते हैं क्योंकि बहुत सारे लोगों को हिल स्टेशन देखना काफी अच्छा लगता है और वह ऐसे जगह पर किसी भी समय जाना पसंद करते हैं।

शोजा कैसे पहुंचें?

यदि आप हवाई यात्रा करके शोजा पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हिमांचल प्रदेश के भुंतर हवाई अड्डे के लिए टिकट लेना होगा। यहां से टैक्सी करके आप शोजा पहुंच सकते हैं। यदि आप बस से इस जगह पर पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हिमाचल प्रदेश के किसी बड़े बस अड्डे जैसे कुल्लू, मनाली या शिमला तक पहुंच कर वहां से शोजा के लिए टैक्सी करना होगा। इसके अलावा ट्रेन से इस जगह पर पहुंचने के लिए आपको चंडीगढ़ की टिकट लेनी होगी और इसके बाद यहां से कोई भी बस करके हिमाचल के किसी भी बड़े बस अड्डे तक पहुंचना होगा। इसके बाद आप यहां से टैक्सी करके शोजा पहुंच सकते हैं।

हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें

1. सेरोल्सार झील

हिमाचल प्रदेश के शोजा में सेरोल्सार एक छोटी झील है। यह झील जालोरी पास से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए आपको सुंदर ओक और देवदार के जंगलों के माध्यम से 6 किमी पैदल चल कर जा सकते हैं। इस झील का पानी बिल्कुल क्रिस्टल की तरह साफ है। इस झील के पास देवी बूढ़ी नागिन का पुराना मंदिर भी है, जो स्थानीय लोगों के लिए काफी पूजनीय है। मंदिर के ठीक पीछे से सेरोल्सार झील का रास्ता शुरू होता है। यहां पर यात्रियों को ठहरने के लिए कई ढाबे भी मौजूद हैं।

2. जालोरी:

यदि आप प्रकृति के शांत वातावरण में अपना समय बिताना चाहते हैं तो कुल्लू में शिमला से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जालोरी पास आपके लिए हिमाचल प्रदेश में एक अच्छा पर्यटन स्थल साबित हो सकता है। यह जगह हिमालय के शांत वातावरण और प्रकृति के सुंदर रूपों का बेहतर नजारा प्रस्तुत करता है। यह जगह हिमाचल प्रदेश के करसोग घाटी में 3223 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो बेहद खतरनाक भी है। हालांकि यदि आप पहाड़ों पर एवं ऊंची चोटियों पर चढ़कर प्रकृति का नजारा देखना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए काफी खास साबित हो सकता है।

Read More – नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल

3. त्रिथान वैली

यदि आप शहर की भागदौड़ से दूर सुकून एवं शांति का जीवन व्यतीत करना चाहते हैं तो त्रिथान वैली आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। यदि आप अपने कामकाज की थकान से दूर होकर अपना मन शांत करना चाहते हैं और फिर से वही जोश एवं चुस्ती प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए कुल्लू घाटी के दक्षिणी छोर पर स्थित त्रिथान वैली काफी अच्छी जगह है। यहां पर आप अपने मानसिक थकान को दूर करके सुकून महसूस कर सकते हैं और एक नई ऊर्जा के साथ अपने कामकाज के लिए वापस जा सकते हैं।

4. रघुपुर किला

यदि आप हिमाचल प्रदेश में प्रकृति की खूबसूरती के साथ-साथ किसी पुराने भवन को देखना चाहते हैं तो सेरोल्सार झील के पास रघुपुर किला स्थित है। आपको बता दें कि इसे रघुपुर गढ़ के नाम से भी जाना जाता है। यह जालोरी पास से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस किले से 360° घाटी को देखा जा सकता है जो धौलाधार पर्वत माला तक फैला हुआ है।

यह किला अब बिल्कुल खंडहर हो चुका है जिसमें आपको कुछ जर्जर दीवारें ही खड़ी दिखेंगी। यदि आप यहां तक पहुंचना चाहते हैं तो आपको एक सुंदर जंगलों और पहाड़ों के बीच से सैर करना पड़ेगा। यह सैर भी आपको खूबसूरत एहसास दिलाएगा। किले के पास घास के मैदान हैं जिसका दृश्य काफी अविश्वसनीय है। यहां से आपकी आंखें जहां तक देख सकती हैं वहां तक आपको सिर्फ घास के मैदान ही दिखाई देंगे।

5. वाटरफॉल प्वाइंट:

यदि आप झरने देखना पसंद करते हैं और शोजा में पर्यटन करने गए हैं तो वाटरफॉल प्वॉइंट देखना आपके लिए बेहद ही दिलचस्प साबित हो सकता है। यह जगह प्रकृति की गोद में स्थित है जो शोजा से लगभग सिर्फ 1 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर बहुत सारे लोग सुबह की सैर करने आते हैं और प्रकृति की ताज़ी हवाओं का आनंद लेते हैं। इस वाटरफॉल का पानी बहुत ही ठंडा एवं मीठा होता है।

 

Follow Us

Recent Posts

  • तमिलनाडु के अंबासमुद्रम में घूमने लायक 6 जगहें
  • नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल
  • हिमाचल प्रदेश के भुंतार में घूमने लायक 5 जगहें
  • जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुर में घूमने लायक जगहें
  • कर्नाटक के कूर्ग में घूमने लायक जगहें एवं खरीदारी करने लायक चीजें
  • हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें
  • पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरत जगह कमलपुर
  • Some Interesting Facts Related to Tirupati Balaji Temple India
  • Some Interesting Information Related to the Country of Israel
  • Some Interesting Facts Related to Rajasthan

Archives

  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020

Categories

  • Uncategorized
  • World
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • म्यूजियम
  • हिल स्टेशन

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
©2023 Gomytourism | Design: Newspaperly WordPress Theme