Gomytourism

Tour Guide

Menu
  • Home
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • हिल स्टेशन
Menu
इंडिया मे रोमांटिक हनीमून के लिए बेहतरीन स्थान

इंडिया मे रोमांटिक हनीमून के लिए बेहतरीन स्थान

Posted on January 8, 2021 by admin

इंडिया मे रोमांटिक हनीमून के लिए बेहतरीन स्थान – नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सभी?  उम्मीद है कि आप सभी स्वस्थ होंगे।  मैं एक बार फिर से आप सभी का स्वागत करता हूं हमारे इस बिल्कुल नए आर्टिकल पर। दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में एक बहुत ही अमेजिंग जानकारी देने जा रहे हैं । इस आर्टिकल में हम आपको हनीमून के लिए बेहतरीन स्थान के बारे में बताएंगे।  तो दोस्तों अगर आप भी हनीमून का प्लान बना रहे हैं और आप कंफ्यूज हैं आपको समझ नहीं आ रहा है कि आपको हनीमून के लिए कहां जाना चाहिए तो हमारा यह आर्टिकल आपकी हेल्प करेगा।  आर्टिकल को आखरी तक जरूर पढ़िए।

दोस्तों हमारे देश में शादी को एक बहुत ही पवित्र रिवाज माना गया है। जब भी युवक और युवतियों की एक निश्चित उम्र हो जाती है तो उनकी आपस में शादी की जाती है।  बहुत से लोग ऐसे रहते हैं जिन्हें अपनी शादी का बेसब्री से इंतजार रहता है।  वैसे तो आज से अनेक वर्षों पहले शादी के बाद हनीमून के जैसा कुछ भी नहीं था।  पर जैसा की आप सभी को पता है लोग पश्चिमी विचारधारा को अपना रहे हैं और जमाना दिन के लिए मॉडर्न होता चला जा रहा है।  अब के समय में हनीमून का ट्रेंड बहुत ही अधिक है। लोग शादी करने के बाद कुछ पल अपने लाइफ पार्टनर के साथ एकांत में बिताने के लिए हनीमून जाते हैं।

Table of Contents

  • इंडिया मे रोमांटिक हनीमून के लिए बेहतरीन स्थान
    • मनाली
    • आगरा
    • डलहौजी
    • उदयपुर
      • निष्कर्ष

इंडिया मे रोमांटिक हनीमून के लिए बेहतरीन स्थान

शादी बरात में बहुत अधिक भीड़ भाड़ होती है और कपल से एक दूसरे को सहित समय नहीं दे पाते हैं इसीलिए वह कुछ समय एकांत में बिताना चाहते हैं इसीलिए हनीमून जाने का प्लान करते हैं। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि हनीमून हमारे जिंदगी के कुछ सबसे अच्छे दिनों में से एक होता है इसीलिए आपको इसे भरपूर इंजॉय करना चाहिए।  पर आप इसे इंजॉय तभी कर पाएंगे जब आप एक अच्छे हनीमून स्पॉट का सिलेक्शन करेंगे।  अगर आप गलती से भी किसी ऐसे हनीमून स्पॉट पर पहुंच गए जहां पर आपको इंटरेस्ट नहीं आया तो आपका पैसा आपका समय तथा आपकी हनीमून ट्रिप सब कुछ बर्बाद हो जाएगा।

नीचे हम आपको देश के कुछ सर्वश्रेष्ठ हनीमून स्पॉट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।  अगर आपकी भी अभी नई शादी हुई है तो आप अपनी लाइफ पार्टनर को इन हनीमून स्पॉट में लेकर जा सकते हैं।

मनाली

दोस्तों मनाली का नाम भला कौन नहीं जानता होगा।  मनाली भारत का एक सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है। हर किसी का सपना होता है कि वह मनाली घूमने के लिए जरूर जाए मनाली एक हिल स्टेशन है जो पृथ्वी से 2050 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। आप अपने लाइफ पार्टनर को यहां पर हनीमून ट्रिप देकर एक सरप्राइज दे सकते हैं। मनाली की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर उचे पहाड़ है जो हमेशा बर्फ की चोटियों से ढके रहते हैं। यहां पर आपको गहरी खाई भी मिल जाएंगे जो रोमांच पैदा करती हैं।

अगर आप रोमांच के शौकीन हैं तो आप यहां जा सकते हैं।  मनाली में आपको रुकने के लिए अनेक प्रकार के महंगे तथा सस्ते होटल मिल जाएंगे जहां पर आप अपनी रात गुजार सकते हैं।  अगर आप ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो आपको यहां पर किराए में गाड़ी भी मिल जाएगी जिसे लेकर आप हिल स्टेशन में घूम सकते हैं।

आगरा

दोस्तों अगर आप का बजट बहुत ही कम है और आप कम बजट में एक यादगार हनीमून प्लान करना चाहते हैं तो आपको आगरा से बेहतर हनीमून स्पॉट नहीं मिलेगा।  दोस्तों आगरा उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक जिला है, आगरा ज्यादा बड़ा जिला नहीं है एक छोटा सा जिला है। आगरा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर ताजमहल स्थित है।  इस ताजमहल को प्रेमी जोड़ों के प्यार की निशानी माना जाता है।

आगरा  को शाहजहां ने अपनी बेगम के याद में बनवाया था।  पूरे विश्व के लोग ताजमहल को देखने के लिए आते हैं। यह भारत का एक बहुत बड़ा पर्यटन स्थल है और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे भारत के सात आश्चर्य में भी शामिल किया गया है।  आप आगरा घूमने के लिए आ सकते हैं और यहां पर अपना हनीमून बिता सकते हैं। यहां पर आपको अनेक होटल्स मिल जाएंगे जहां पर आप ठहर सकते हैं ।

डलहौजी

दोस्तों अगर आप भारत की कुछ सबसे सुंदर जगहों के बारे में जानकारी रखते हैं तो हमें यकीन है कि डलहौजी के बारे में आपने जरूर सुना होगा।  डलहौजी भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित है।  डलहौजी एक छोटा सा गांव है लेकिन यह गांव स्वर्ग के समान लगता है।  यहां पर अगर एक बार आप आ गए तो आपको यहां से जाने का मन नहीं करेगा। यह सिर्फ मैरिड कपल्स के लिए ही विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

यहां पर आपको अनेक सुंदर गार्डन हिल स्टेशन हिस्टोरिकल प्लेस मिल जाएंगे जहां पर आप आसानी से अपना वक्त गुजार सकते हैं । अगर आपको अपनी लाइफ पार्टनर को एक अच्छा सा गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप उसे लेकर यहां पर आ सकते हैं।  जहां का किराया भी ज्यादा नहीं है।  आप  कम बजट में भी डलहौजी की ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

उदयपुर

दोस्तों उदयपुर राजस्थान का एक जिला है। उदयपुर हनीमून के लिए एक अच्छी जगह है।  वर्ष भर में आने को मैरिड कपल से उदयपुर में अपना यादगार समय बिताने के लिए आते हैं।  उदयपुर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर आपको अनेक ऐसे टूरिस्ट स्पॉट मिल जाएंगे जो यहां का दीवाना बना देंगे। बस उदयपुर में गर्मियों में आना बिल्कुल भी सही नहीं है क्योंकि यहां पर बहुत अधिक गर्मी होती है।

आप यहां पर सर्दियों के मौसम में आ सकते हैं।  सर्दियों में यहां का मौसम बहुत ही रोमांटिक हो जाता है और ऐसे में आप अपना हनीमून इंजॉय कर सकते हैं।  यहां की सर्दी इतनी अधिक नहीं होती है कि आप घर के बाहर ना निकल पाए। नॉर्मल सर्दी में इंजॉय करना एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है।  यहां पर ऐसे होटल से रेस्टोरेंट्स तथा मंदिर मिलेंगे जहां पर आप घूम सकते हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह आज आपके लिए कुछ पॉपुलर हनीमून स्पॉट थे जहां पर आप अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं।  आज के लिए बस इतना ही। यह आज आपके लिए छोटी सी जानकारी थी।  हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। हम आपके लिए अनेक विषय पर जानकारियां लेकर आते रहते हैं। अगर आप इसी प्रकार की अन्य जानकारियां पाना चाहते हैं तो हमारा आर्टिकल प्रतिदिन पढ़िए।  अपना कीमती समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। शुभ दिन

Follow Us

Recent Posts

  • तमिलनाडु के अंबासमुद्रम में घूमने लायक 6 जगहें
  • नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल
  • हिमाचल प्रदेश के भुंतार में घूमने लायक 5 जगहें
  • जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुर में घूमने लायक जगहें
  • कर्नाटक के कूर्ग में घूमने लायक जगहें एवं खरीदारी करने लायक चीजें
  • हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें
  • पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरत जगह कमलपुर
  • Some Interesting Facts Related to Tirupati Balaji Temple India
  • Some Interesting Information Related to the Country of Israel
  • Some Interesting Facts Related to Rajasthan

Archives

  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020

Categories

  • Uncategorized
  • World
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • म्यूजियम
  • हिल स्टेशन

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
©2022 Gomytourism | Design: Newspaperly WordPress Theme