Gomytourism

Tour Guide

Menu
  • Home
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • हिल स्टेशन
Menu
दुबई यात्रा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

दुबई यात्रा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दुबई के प्रमुख पर्यटक स्थल

Posted on May 26, 2021May 4, 2021 by admin

दुबई यात्रा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दुबई के प्रमुख पर्यटक स्थल – नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सभी? उम्मीद है कि आप सभी स्वस्थ होंगे।  मैं एक बार फिर से आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं हमारे इस बिल्कुल नए आर्टिकल पर। दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको दुबई यात्रा के बारे में बताएंगे। साथ में हम आपको दुबई के कुछ प्रमुख पर्यटक स्थल के बारे में भी जानकारी देंगे। तो दोस्तों अगर आप भी दुबई यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। क्योंकि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको दुबई यात्रा में बहुत आसानी रहेगी।

दुबई यात्रा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

दुबई किसी परिचय का मोहताज नहीं है। दुबई का नाम आप सभी ने जरूर सुना होगा। हालांकि यह बात भी बिल्कुल सच है कि आज से कुछ वर्षों पहले दुबई केवल एक मैदान था लेकिन कुछ ही समय में तेल संसाधन की खोज होने के बाद दुबई ने इतनी तीव्र गति से तरक्की की है कि इसने बड़े बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है। और आज दुबई दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटक केंद्र बनकर उभर रहा है। दोस्तों इतना ही नहीं दुबई का नाम दुनिया के सबसे अधिक डेवलप्ड कंट्री में भी गिना जाता है।

Table of Contents

  • दुबई यात्रा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दुबई के प्रमुख पर्यटक स्थल
    • दुबई की आधिकारिक भाषा
    • दुबई का मुख्य धर्म
    • दुबई में कौन सी मुद्रा का प्रचलन है ?
    • दुबई के प्रमुख पर्यटक स्थल
    • बुर्ज खलीफा
    • मिरेकल गार्डन
    • बुर्ज अल अरब
    • Dubai Marina waterfront
    • दुबई मॉल

दुबई यात्रा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दुबई के प्रमुख पर्यटक स्थल

दुबई विश्व का एक प्रमुख देश है। यह देश अपनी अमीरी के लिए विश्व प्रसिद्ध है। दुबई में इतना अधिक पैसा है कि यहां पर रोजगार की कोई कमी नहीं है। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि दुबई में सिर्फ 15% लोग ही ऐसे हैं जो दुबई के स्थानीय निवासी हैं बाकी 85% जनसंख्या देश के अलग-अलग शहरों से आई है जो कि वहां काम की तलाश में आए हैं।

दुबई शहर की महत्वता आप इस बात से समझ सकते हैं कि जब भी किसी भी देश में किसी को रोजगार नहीं मिलता तो वह दुबई चला जाता है क्योंकि दुबई में रोजगार की कोई कमी नहीं है। इसी कारण दुबई आज हर एक संसाधनों से परिपूर्ण है।

यदि विश्व की सबसे ऊंची इमारतों की बात की जाए या फिर विश्व के सबसे बड़े डेवलपिंग हब की बात की जाए तो इन सभी में दुबई सबसे आगे है। दुबई में आपको एक से एक ऐसी इमारतें मिल जाएंगी जो आसमान का सीना चीर रही है। विश्व प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा जिसे दुनिया की सबसे बड़ी इमारत होने का दर्जा प्राप्त है यह भी दुबई में ही स्थित है।

दुबई के इन्हीं कई गुणों के कारण वर्ष भर अनेक पर्यटक दुबई यात्रा के लिए आते हैं। यदि आप भी दुबई यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो निश्चित ही और दुबई यात्रा के लिए जा सकते है। यह एक बहुत अच्छा टूरिज्म स्पॉट है और आने वाले कुछ वर्षों में दुबई दुनिया का सबसे बड़ा और पहला टूरिज्म स्पॉट बन जाएगा।

दुबई यात्रा पर आने से पहले आपको दुबई यात्रा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जान लेनी चाहिए जिनके बारे में नीचे हमने आपको बताया है।

दुबई की आधिकारिक भाषा

दोस्तों यदि हम बात दुबई की आधिकारिक भाषा की करें तो यहां पर आधिकारिक रूप से अरबी भाषा का प्रचलन है। जितनी भी कागजी कार्यवाही होती है वह अरबी भाषा में ही होती है किंतु व्यापारिक लेन-देन में या व्यवहार में लोग अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल अधिक करते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया है दुबई में 85% जनसंख्या देश के अलग-अलग देश से आई है जिस कारण से दुबई में आपको हर एक भाषा का इस्तेमाल करने वाले लोग मिल जाएंगे।

दुबई का मुख्य धर्म

बात दुबई के धर्म की करें तो दुबई का मुख्य धर्म इस्लाम है। दुबई में इस्लाम मानने वालों की संख्या अधिक है। दुबई में कई बड़ी बड़ी मस्जिद भी है जहां पर सैकड़ों इस्लाम के अनुयाई रहते हैं।

दुबई में कौन सी मुद्रा का प्रचलन है ?

दोस्तों वैसे तो दुबई की आधिकारिक मुद्रा देहरम है लेकिन देहरम के साथ-साथ दुबई में आप मास्टरकार्ड वीजा कार्ड या अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड का भी इस्तेमाल करके पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।

दुबई के प्रमुख पर्यटक स्थल

दोस्तों जब भी आप दुबई यात्रा का प्लान बनाए तो नीचे दिए गए पर्यटन स्थल पर जरूर जाए। क्योंकि यह दुबई के प्रमुख पर्यटन स्थल है। यदि यहां पर आपने विजिट कर लिया तो मानो आपने पूरी दुबई घूम ली।

बुर्ज खलीफा

दुबई यात्रा में सबसे पहले नाम आता है बुर्ज खलीफा का। बुर्ज खलीफा एक विशालकाय इमारत है। यह इमारत विश्व की सबसे ऊंची इमारत है। जी हां दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि इस इमारत में कुल 163 खंड हैं। यह इमारत इतनी ऊंची है कि आप इसको जमीन से खड़े होकर नहीं देख सकते। यदि आप इस इमारत के सबसे टॉप फ्लोर पर चढ़ जाए तो आप बादलों के ऊपर पहुंच जाएंगे तथा वहां से पूरे दुबई को एक ही बार में देख सकते हैं। इस इमारत के अंदर 300 से भी ज्यादा अपार्टमेंट, ढेर सारे फाइव स्टार होटल बने हैं।

यहां पर कई शॉपिंग मॉल्स भी हैं। बुर्ज खलीफा के अंदर इस्तेमाल होने वाली लिफ्ट दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट है। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि दुबई के बुर्ज खलीफा से आप सूर्य को दो बार उगते हुए तथा अस्त होते हुए देख सकते हैं। एक बार जब आप बुर्ज खलीफा के सबसे नीचे जमीन पर होंगे तब तक दूसरी बार जब आप लिफ्ट से ऊपर जाएंगे तब।

दोस्तों आपको शायद विश्वास ना हो पर यह सच है कि बुर्ज खलीफा के इंटीरियर पार्ट को बनाने में इंजीनियरों ने 24 कैरेट के शुद्ध सोने का इस्तेमाल किया है जो अपने आप में ही एक हैरत में डाल देने वाली बात है। इन्हीं सब खूबियों के कारण वर्ष भर लाखों पर्यटक बुर्ज खलीफा के लिए आते हैं।

मिरेकल गार्डन

दोस्तों अगर आप नेचर लवर हैं और आपको प्रकृति के साथ कुछ समय बिताना अच्छा लगता है तो दुबई यात्रा के दौरान आप मिरेकल गार्डन में जरूर आएं। मिरेकल गार्डन एक विशालकाय गार्डन है। यह गार्डन कुल 72000 वर्ग मीटर में बना है। यहां पर आपको हर एक किस्म के फूल मिल जाएंगे।

यह इतना सुंदर गार्डन है कि यहां से जाने का मन ही नहीं करता। वर्ष 2013 में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन इसे ओपन किया गया था। तब से हजारों पर्यटक यहां पर रोज आते हैं। यह एक प्रमुख सेल्फी स्पॉट भी है। जब आप इस गार्डन में पहुंचेंगे गार्डन के एक छोर से खड़े होकर जब देखेंगे तो आपको अलग-अलग प्रकार के फूलों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई देंगी।

बुर्ज अल अरब

दोस्तों जिस प्रकार बुर्ज खलीफा दुबई की एक बहुत बड़ी बिल्डिंग है बिल्कुल उसी प्रकार बुर्ज अल अरब भी एक विशालकाय बिल्डिंग है। यह इमारत 180 मीटर ऊंचाई पर स्थित है यह एक लग्जरी होटल है जहां का खर्चा कई लाख रुपए में है। इस होटल को वर्ष 1999 में बनवाया गया था। यहां पर खाना खाना कहीं रईस लोगों का शौक है।

Dubai Marina waterfront

दोस्तों इसे हम एक प्रकार से छोटा सा शहर, कस्बा कह सकते हैं। यह शहर एक नदी के किनारे बसा है। नदी के किनारे बसे होने के कारण इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है। साथ ही साथ यहां पर आपको ढेर सारे पिकनिक स्पॉट होटल शॉपिंग मॉल तथा मार्केट की सुविधा भी मिल जाती है जिस वजह से लोग यहां पर आकर्षित होते हैं। जब भी आप दुबई यात्रा पर आए तो शॉपिंग करने के लिए दुबई मरीना वाटरफ्रंट पर जरूर आएं। यह फैमिली के साथ घूमने लायक एक अच्छी जगह है।

दुबई मॉल

दोस्तों यदि आप दुबई यात्रा पर आए हैं और घर वापस जाते समय यहां से कुछ यादगार चीजें लेकर जाना चाहते हैं या फिर कुछ शॉपिंग करना चाहते हैं तो आप दुबई मॉल से शॉपिंग कर सकते हैं। दुबई मॉल दुबई का सबसे बड़ा मॉल है जहां पर आपको हर एक वस्तु मिल जाएगी। दुबई मॉल में आपको 300 से भी ज्यादा प्रकार की मछलियां मिलेंगी। इसके साथ-साथ आपको अलग-अलग प्रकार के वस्त्र, ज्वैलरी, एसिसिरिज भी मिल जाएंगे जिन्हें आप अपने साथ लेकर जा सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों यह आपके लिए कुछ प्रमुख पर्यटक स्थल थे जिनके बारे में हमने आपको बताया। आज के लिए बस इतना ही। आज की यह जानकारी यहीं पर समाप्त होती है। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि दुबई के प्रमुख पर्यटक स्थल कौन सी है? हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।  हम आपके लिए अनेक प्रकार की जानकारियां लेकर आते रहते हैं। यदि आप इसी प्रकार की अन्य जानकारियां पाना चाहते हैं तो हमारा आर्टिकल प्रतिदिन पढ़िए। अपना कीमती समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। शुभ दिन

Follow Us

Recent Posts

  • तमिलनाडु के अंबासमुद्रम में घूमने लायक 6 जगहें
  • नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल
  • हिमाचल प्रदेश के भुंतार में घूमने लायक 5 जगहें
  • जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुर में घूमने लायक जगहें
  • कर्नाटक के कूर्ग में घूमने लायक जगहें एवं खरीदारी करने लायक चीजें
  • हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें
  • पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरत जगह कमलपुर
  • Some Interesting Facts Related to Tirupati Balaji Temple India
  • Some Interesting Information Related to the Country of Israel
  • Some Interesting Facts Related to Rajasthan

Archives

  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020

Categories

  • Uncategorized
  • World
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • म्यूजियम
  • हिल स्टेशन

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
©2023 Gomytourism | Design: Newspaperly WordPress Theme