Gomytourism

Tour Guide

Menu
  • Home
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • हिल स्टेशन
Menu
पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा टूरिस्ट प्लेस क्यों है विलिंगडन आईलैंड

पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा टूरिस्ट प्लेस क्यों है विलिंगडन आईलैंड ?

Posted on May 8, 2021May 4, 2021 by admin

पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा टूरिस्ट प्लेस क्यों है विलिंगडन आईलैंड ? दक्षिण भारत में स्थित केरल राज्य पर्यटन के लिहाज से बहुत ही प्रसिद्ध है। पूरे देश में यदि आपको कहीं भी प्रकृति से जुड़ी जगहों पर घूमना है तो केरल उनमें सबसे प्रमुख है। केरल राज्य प्रकृति और धर्म के लिहाज से बेहद ही प्रसिद्ध राज्य है। हर साल दुनिया भर के पर्यटक केरल में अपनी छुट्टियां बिताने आते हैं और यहां पर स्थित हिल स्टेशनों, मंदिरों और द्वीपों पर घूमते हैं। केरल के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है विलिंगडन आईलैंड। विलिंगडन आईलैंड केरल के कोच्चि शहर में स्थित है।

विलिंगडन आईलैंड कोच्चि बंदरगाह पर आदमियों द्वारा बनाया गया (कृत्रिम) द्वीप है। इस आईलैंड को वेंबनाड झील में स्थित एक छोटे से टापू को बढ़ाकर निर्मित कराया गया था। इस आईलैंड का नाम मद्रास प्रेसिडेंसी के तत्कालीन गवर्नर लॉर्ड विलिंगडन के नाम पर रखा गया है। यह आइलैंड कोच्चि को विश्व के अन्य देशों के बंदरगाहों से जोड़ने का काम करता है।

प्रयागराज (इलाहाबाद) में घूमने लायक प्रमुख जगहें

कोच्चि बंदरगाह व्यापार की दृष्टि से भारत के सबसे व्यस्त बंदरगाहों में से एक है। इस आईलैंड पर भारतीय नौसेना के स्थापत्य केंद्रीय मत्स्य उद्योग संस्थान और अन्य कार्यालय भी स्थित हैं। इसके अलावा यह देश के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां पर आपको नौका विहार सहित कई चीजों की सुविधाएं मिलती है।

Table of Contents

  • क्यों जाएँ विलिंगडन आईलैंड ?
  • विलिंगडन आइलैंड के आस-पास घूमने वाली जगहें
  • विलिंगडन आइलैंड का इतिहास
    • विलिंगडन आइलैंड जाने के बाद इन चीजों का रखें ध्यान
    • किस समय घूमने जाएँ विलिंगडन आइलैंड ?
    • कैसे पहुँचे विलिंगडन आइलैंड ?:

क्यों जाएँ विलिंगडन आईलैंड ?

अगर आपको वहां फोटोग्राफी करने का शौक है तो विलिंगडन आईलैंड आपके लिए सबसे बेहतर जगह हो सकती है। आईलैंड के अगल-बगल मौजूद नदियों में आप नौका विहार कर सकते हैं और प्रकृति की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

यह दोस्तों और परिवार के साथ जाने के लिए सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है क्योंकि यहां पर आप हाउसबोट में भी रुक सकते हैं और शाम के समय का आनंद ले सकते हैं। शाम के समय ढलते सूरज की पानी पर पड़ने वाली किरणें, पानी की ओर झुके हुए बड़े-बड़े नारियल के पेड़ के अलावा ऐसे कई दृश्य देखने को मिलेंगे जिसको देखकर आपका मन खुश हो जाएगा।

विलिंगडन आइलैंड के आस-पास घूमने वाली जगहें

वैसे तो विलिंगडन आईलैंड ही इतना खूबसूरत बना हुआ है कि आपको कहीं दूसरे जगह जाने का मन ही नहीं करेगा। लेकिन इस आईलैंड के आसपास कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहां पर आप घूम सकते हैं। कोच्चि बंदरगाह पर समुद्री संग्रहालय भी स्थित है। आप वहाँ पर भी विजिट कर सकते हैं और पुरानी चीजों को देख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर एक पुल भी है जो विलिंगडन आईलैंड को कोच्चि के मुख्य सड़क से जोड़ता है। इस आइलैंड के बाहर कुछ शॉपिंग माल वगैरह भी हैं, जहां से आप अपने लिए शॉपिंग भी कर सकते हैं।

विलिंगडन आइलैंड का इतिहास

कोच्चि में एक नए बंदरगाह को विकसित का विचार पहली बार सर रॉबर्ट ब्रिस्टो के मन में आया था, जिन्हें कोच्चि में भारत के पश्चिमी तट पर कोच्चि में एक नया आधुनिक बंदरगाह बनाने के उद्देश्य से मद्रास प्रेसीडेंसी के तत्कालीन गवर्नर लॉर्ड विलिंगडन द्वारा नियुक्त किया गया था।

साल 1936 में आधुनिक बंदरगाह के निर्माण के दौरान इस आइलैंड का निर्माण किया गया था। नए बंदरगाह को बनाने के लिए वेम्बनाड झील को गहरा करते हुए मिट्टी निकाली गई थी। इस आइलैंड का नाम भारत के वायसराय लॉर्ड विलिंगडन के नाम पर रखा गया क्योंकि उन्होंने ही इस परियोजना की शुरूआत कराई थी। इस प्रोजेक्ट के मुख्य इंजीनियर रॉबर्ट ब्रिस्टो विलिंगडन आइलैंड पर बने पहले बिल्डिंग के मालिक बने थे।

विलिंगडन आइलैंड जाने के बाद इन चीजों का रखें ध्यान

केरल का तापमान काफी उमस और गर्मी वाला होता है इसीलिए बाहर जाते समय अपने साथ पीने वाला पानी और धूप से बचने के लिए हाइट और चश्मे जरूर रखें। पीने वाला पानी ठंडा ना रहे क्योंकि गर्मी में अधिक ठंडा पानी पीने से आपकी तबीयत खराब हो सकती है और आप का टूर खराब हो सकता है।

किस समय घूमने जाएँ विलिंगडन आइलैंड ?

अक्टूबर से मार्च के बीच विलिंगडन आईलैंड घूमने का सबसे सही समय है क्योंकि इस समय अधिक गर्मी नहीं होती है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि केरल काफी गर्म जगह है इसलिए ठंड के समय में यहाँ घूमने का मजा ही अलग है।

कैसे पहुँचे विलिंगडन आइलैंड ?:

एरोप्लेन से: यदि आप एरोप्लेन से विलिंगडन आईलैंड जाना चाहते हैं तो आप कोच्चि एयरपोर्ट के लिए टिकट ले सकते हैं। कोच्चि एयरपोर्ट से मात्र 11 किलोमीटर दूरी पर विलिंगडन आईलैंड स्थित है।

ट्रेन से: यदि आप ट्रेन से विलिंगडन आईलैंड जाना चाह रहे हैं तो इसके लिए कोच्चि रेलवे स्टेशन तक का टिकट खरीदें। कोच्चि रेलवे स्टेशन से विलिंगडन आईलैंड की दूरी 11 किलोमीटर है।

सड़क मार्ग से: सड़क मार्ग से जाने के लिए आपको कोच्चि बस स्टैंड पहुंचना होगा। वहां से आप टैक्सी करके कोच्चि मेन रोड से आ सकते हैं। कोच्चि मेन रोड से एक पुल के जरिए आप आईलैंड तक पहुंच सकते हैं। कोच्चि बस स्टैंड से विलिंगडन आईलैंड की दूरी 10.8 किलोमीटर है।

Follow Us

Recent Posts

  • तमिलनाडु के अंबासमुद्रम में घूमने लायक 6 जगहें
  • नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल
  • हिमाचल प्रदेश के भुंतार में घूमने लायक 5 जगहें
  • जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुर में घूमने लायक जगहें
  • कर्नाटक के कूर्ग में घूमने लायक जगहें एवं खरीदारी करने लायक चीजें
  • हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें
  • पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरत जगह कमलपुर
  • Some Interesting Facts Related to Tirupati Balaji Temple India
  • Some Interesting Information Related to the Country of Israel
  • Some Interesting Facts Related to Rajasthan

Archives

  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020

Categories

  • Uncategorized
  • World
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • म्यूजियम
  • हिल स्टेशन

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
©2023 Gomytourism | Design: Newspaperly WordPress Theme