Gomytourism

Tour Guide

Menu
  • Home
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • हिल स्टेशन
Menu
Amravati, Maharashtra - में घूमने लायक 5 शानदार जगहें

Amravati, Maharashtra – में घूमने लायक 5 शानदार जगहें

Posted on June 17, 2021June 4, 2021 by admin

महाराष्ट्र के अमरावती में घूमने लायक 5 शानदार जगहें: अमरावती महाराष्ट्र के उत्तरी सीमा पर स्थित है। यहां पर बहुत सारे धार्मिक स्थल और तीर्थ स्थल बने हुए हैं। इतना ही नहीं यहां पर कई सारे अच्छे-अच्छे पुराने भवन भी बने गए हैं जिसके लिए अमरावती बहुत प्रसिद्ध है। अमरावती शब्द का अर्थ है अमरों का निवास। अमरावती महाराष्ट्र राज्य का सातवां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। उद्योग की दृष्टि से भी इस शहर का बहुत महत्व है। यदि आप अमरावती पहुंचना चाहते हैं तो यह शहर नागपुर से 156 किलोमीटर की दूरी पर है। इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र के अमरावती में घूमने लायक 5 शानदार जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

अमरावती शहर में शिक्षा की भी बहुत अधिक सुविधाएं हैं इसीलिए इसे विदर्भ की राजधानी भी कहा जाता है। महाराष्ट्र में विदर्भ को एक अलग जगह माना जाता है क्योंकि यहां पर मराठी बहुत अधिक निवास करते हैं। समय-समय पर विदर्भ को अलग राज्य बनाने की मांग भी उठती रहती है लेकिन राजनीतिक लाभ के कारण इसे अलग राज्य नहीं बनाया जाता है। पर्यटन की दृष्टि से यहां पर ऐसी बहुत सारी जगह हैं जहां घूम कर आप अपना मन अच्छा कर सकते हैं।

अमरावती में ऐसे बहुत सारे पर्यटन स्थल और तीर्थ स्थल बने हुए हैं जहां पर आप घूमने के साथ-साथ दर्शन भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां का वडाली तालाब भी परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिहाज से काफी अच्छा स्थल माना जाता है। यदि आप मानसून और सर्दियों के समय किसी पिकनिक स्पॉट पर जाना चाहते हैं तो वडाली तालाब का भ्रमण कर सकते हैं। इस समय में तालाब का पानी भी काफी साफ होता है और साथ ही साथ मौसम भी अच्छा रहता है। अब हम आपको महाराष्ट्र के अमरावती में घूमने लायक 5 शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं

Table of Contents

  • महाराष्ट्र के अमरावती में घूमने लायक 5 शानदार जगहें:
  • भीमकुंड
  • अंबादेवी मंदिर:
  • छत्री तालाब:
    • पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा टूरिस्ट प्लेस क्यों है विलिंगडन आईलैंड ?
  • सतीधाम मंदिर:
  • हरिकेन प्वॉइंट:

महाराष्ट्र के अमरावती में घूमने लायक 5 शानदार जगहें:

भीमकुंड

भीमकुंड देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहां पर भीम ने किचका का वध किया था और उसके मृत शरीर को किचकदार घाटी में फेंक दिया था। इसके बाद भीम ने एक कुंड में स्नान किया था जिसके बाद इसका नाम भीमकुंड पड़ गया। यह 3500 फीट गहरा है और बरसात के मौसम में यह झरना देखने में काफी अच्छा लगता है। इसीलिए बरसात के मौसम में यहां पर कई पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। तीर्थ यात्रियों के लिए यह जगह काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

अंबादेवी मंदिर:

अंबादेवी मंदिर अमरावती के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। अंबा देवी को दुर्गा का अवतार माना जाता है यानी यह दुर्गा जी का मंदिर है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण ने रुक्मणी का अपहरण करके उनसे विवाह किया था। इसीलिए किसी भी शुभ कार्य या विवाह से पहले अंबादेवी का दर्शन करना काफी शुभ माना जाता है। अंबादेवी मंदिर अमरावती के दस्तूर में स्थित है। यदि आपको तीर्थ स्थलों पर दर्शन करना अच्छा लगता है तो आप अंबादेवी का दर्शन कर सकते हैं।

छत्री तालाब:

यह तालाब काफी सुंदर बना हुआ है और इस तालाब में काले बत्तख ओं का निवास स्थान है। इसके आसपास बहुत ही सुंदर बगीचा बनाया गया है जो इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ाता है। यदि आप अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाना चाहते हैं तो छत्री तालाब का भ्रमण कर सकते हैं। यहां पर घास के सुंदर मैदान बनाए गए हैं। इतना ही नहीं यहां पर बोटिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पर आते हैं और साथ ही साथ अमरावती शहर में निवास करने वाले लोग भी यहां पर किसी शुभ अवसर पर पिकनिक मनाने आते हैं।

पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा टूरिस्ट प्लेस क्यों है विलिंगडन आईलैंड ?

सतीधाम मंदिर:

सती धाम मंदिर में हड़ताल श्री रानी सती बसंत महोत्सव मनाया जाता है जिसको देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक यहां पर आते हैं। यहां पर इस दिन मेले का आयोजन होता है जो मंदिर के अधिकारियों द्वारा आयोजित किया जाता है। इतना ही नहीं यहां पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महाशिवरात्रि फाल्गुन महोत्सव रामनवमी महोत्सव कार्तिक एकादशी महोत्सव और मसीर बड्डी महोत्सव भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इन सभी महोत्सव में यहां पर मेले का आयोजन होता है। इस मेले को देखने के लिए और मंदिर में दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ती है।

हरिकेन प्वॉइंट:

यदि आप जुलाई से फरवरी के बीच किसी अच्छे पर्यटन स्थल पर जाना चाहते हैं जहां पर आप प्रकृति के मनोरम दृश्य देखना चाहते हैं तो अमरावती के चिखलदरा घाटियों में स्थित हरिकेन पॉइंट पर घूमने जा सकते हैं। यहां पर झरने वाइल्डलाइफ और जिलों के मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं। अमरावती में यह एक ऐसी जगह है जहां पर हर साल देशभर से लोग पिकनिक मनाने और प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने के लिए जाते हैं।

Follow Us

Recent Posts

  • तमिलनाडु के अंबासमुद्रम में घूमने लायक 6 जगहें
  • नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल
  • हिमाचल प्रदेश के भुंतार में घूमने लायक 5 जगहें
  • जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुर में घूमने लायक जगहें
  • कर्नाटक के कूर्ग में घूमने लायक जगहें एवं खरीदारी करने लायक चीजें
  • हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें
  • पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरत जगह कमलपुर
  • Some Interesting Facts Related to Tirupati Balaji Temple India
  • Some Interesting Information Related to the Country of Israel
  • Some Interesting Facts Related to Rajasthan

Archives

  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020

Categories

  • Uncategorized
  • World
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • म्यूजियम
  • हिल स्टेशन

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
©2023 Gomytourism | Design: Newspaperly WordPress Theme