Gomytourism

Tour Guide

Menu
  • Home
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • हिल स्टेशन
Menu
दिल्ली में घूमने के लायक 5 सबसे अच्छे म्यूजियम

दिल्ली में घूमने के लायक 5 सबसे अच्छे म्यूजियम

Posted on March 24, 2021 by admin

यदि आप दिल्ली भ्रमण के लिए जा रहे हैं तो वहां पर घूमने के लिए बहुत सारी ऐसी जगह हैं जिनको देखकर आपका मन प्रफुल्लित हो जाएगा। भारत की राजधानी दिल्ली अपने खानपान शॉपिंग और नाइट आउट के लिए मशहूर है। इसके अलावा दिल्ली शहर पर्यटन के लिए बहुत ही मशहूर है। बहुत सारे लोग दिल्ली में लाल किला इंडिया गेट राष्ट्रपति भवन क़ुतुब मीनार लोटस टेंपल जैसी जगहों पर घूमने के लिए जाते हैं।

भारत में कई लोग पुरानी चीजों के संग्रह देखने के भी शौकीन हैं। ऐसे लोग संग्रहालय (म्यूजियम) में जाना पसंद करते हैं। दिल्ली शहर में ऐसे कई सारे म्यूजियम हैं जहां पर विजिट करके आप अच्छी-अच्छी चीजों का संग्रह देख सकते हैं। आपने सुना होगा कि लंदन के एक संग्रहालय (म्यूजियम) में भारत के प्रसिद्ध अभिनेताओं नेताओं और महान हस्तियों के मोम के पुतले बने हुए हैं जो बिल्कुल उन्हीं की तरह दिखाई देते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें की ऐसा संग्रहालय अब दिल्ली में भी बन चुका है।

यह लंदन के उसी म्यूजियम की एक शाखा है। इस म्यूजियम के बारे में भी हम आपको नीचे विस्तार से बताएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली में घूमने के लायक सबसे अच्छे 5 म्यूजियम के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Table of Contents

  • दिल्ली में स्थित 5 सबसे अच्छे म्यूजियम
    • नेशनल गांधी म्यूजियम
    • मैडम तुसाद म्यूजियम
    • नेशनल रेल म्यूजियम
    • शंकर इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम
    • नेहरू तारामंडल (Nehru Planetarium)

दिल्ली में स्थित 5 सबसे अच्छे म्यूजियम

नीचे हम आपको दिल्ली में स्थित 5 सबसे अच्छे म्यूजियम के बारे में बताने जा रहे हैं। इन म्यूजियम में विजिट करके आपको काफी अच्छा अनुभव प्राप्त होगा। तो चलिए शुरू करते हैं-

नेशनल गांधी म्यूजियम

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन के विचारों एवं सिद्धांतों को दर्शाता हुआ यह म्यूजियम दिल्ली के राजघाट में बना हुआ है। पहले यह म्यूजियम मुंबई में स्थित था और राजघाट में स्थित होने से पहले यह दिल्ली के कई अलग-अलग जगहों पर स्थित रह चुका है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें नेशनल गांधी म्यूजियम में विजिट करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई टिकट नहीं लेना पड़ता है। इस म्यूजियम के खुलने का समय सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम के 5:30 बजे तक है। देश विदेश से भारी संख्या में पर्यटक इस म्यूजियम में घूमने आते हैं और महात्मा गांधी के जीवन के सिद्धांतों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

मैडम तुसाद म्यूजियम

मैडम तुसाद म्यूजियम सबसे पहले 1835 में लंदन में बनाया गया था। इसकी फाउंडर मोम मूर्तिकार मैरी तुसाद (Marie Tussaud) थीं। मैडम तुसाद म्यूजियम की एक शाखा दिल्ली में भी खुल चुकी है। यदि आपको मैडम तुसाद म्यूजियम में विजिट करना है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह दिल्ली के कनॉट प्लेस के रीगल थिएटर में स्थित है।

 इस म्यूजियम में भारत के कई सुप्रसिद्ध अभिनेताओं, नेताओं और महान हस्तियों के मोम के पुतले बने हुए हैं। इस म्यूजियम में विजिट करने के लिए आप को पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक कराना पड़ेगा। इस म्यूजियम में आप सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक जा सकते हैं।

नेशनल रेल म्यूजियम

यदि आप भारतीय रेलवे के इतिहास के बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और पुरानी और आधुनिक रेलों के कलेक्शन को देखना चाहते हैं तो आप दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित नेशनल रेल म्यूजियम में विजिट कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार से लेकर शुक्रवार तक यहां पर विजिट करने पर वयस्कों के लिए ₹50 और बच्चों के लिए ₹10 का टिकट लेना पड़ता है।

 लेकिन यदि आप शनिवार और रविवार को यहां पर आते हैं तो वयस्कों के लिए ₹100 और बच्चों के लिए ₹20 का टिकट लेना पड़ता है। सोमवार के दिन और राष्ट्रीय अवकाश को यह म्यूजियम बंद रहता है। इस रेल म्यूजियम में आपको पुराने भाप के इंजन और कई आधुनिक रेल इंजनों के मॉडल दिखाई देंगे। इस म्यूजियम का उद्घाटन 01 फरवरी, 1977 को हुआ था।

शंकर इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम

आप सभी ने अपने बचपन में गुड्डे-गुड़ियों से जरूर खेला होगा। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के शंकर इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम में गुड्डे गुड़ियों का एक विशाल संग्रह है, जहाँ पर गुड्डे-गुड़ियों को अलग-अलग भेष में रखा गया है। यदि आपको गुड्डे-गुड़ियों को अलग-अलग भेष में देखना पसंद है तो आप इस म्यूजियम में जा सकते हैं।

 शंकर इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम दिल्ली के बाराखंबा रोड पर स्थित है। इस म्यूजियम में अलग-अलग प्रकार के लगभग 6500 गुड्डे-गुड़िया हैं। यदि आपको इस म्यूजियम में विजिट करना है तो वयस्कों के लिए ₹17 और बच्चों के लिए ₹6 का टिकट लेना पड़ता है। यह म्यूजियम सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 5:30 बजे तक खुला रहता है।

नेहरू तारामंडल (Nehru Planetarium)

यदि आपको अंतरिक्ष में स्थित तारों और ब्रह्मांड को देखना पसंद है तो आप दिल्ली के तीन मूर्ति भवन के पास स्थित नेहरू तारामंडल में विजिट कर सकते हैं। इसमें एक स्काई थिएटर भी है, जहां पर आप पूरे ब्रह्मांड के बारे में एक फिल्म के रूप में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस थिएटर की दीवारों और छत पर भी स्क्रीन लगी हुई हैं जिसको देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप ब्रह्मांड की सैर कर रहे हैं ।

 यहां पर विजिट करने के लिए वयस्कों को ₹50 12 साल तक के बच्चों को ₹30 और स्कूली बच्चों को ₹20 का टिकट लेना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में 5 नेहरू तारामंडल बने हुए हैं। दिल्ली के अलावा यह इलाहाबाद, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में भी स्थित हैं।

Follow Us

Recent Posts

  • तमिलनाडु के अंबासमुद्रम में घूमने लायक 6 जगहें
  • नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल
  • हिमाचल प्रदेश के भुंतार में घूमने लायक 5 जगहें
  • जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुर में घूमने लायक जगहें
  • कर्नाटक के कूर्ग में घूमने लायक जगहें एवं खरीदारी करने लायक चीजें
  • हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें
  • पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरत जगह कमलपुर
  • Some Interesting Facts Related to Tirupati Balaji Temple India
  • Some Interesting Information Related to the Country of Israel
  • Some Interesting Facts Related to Rajasthan

Archives

  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020

Categories

  • Uncategorized
  • World
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • म्यूजियम
  • हिल स्टेशन

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
©2023 Gomytourism | Design: Newspaperly WordPress Theme