Gomytourism

Tour Guide

Menu
  • Home
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • हिल स्टेशन
Menu
थकान और स्ट्रेस को दूर करने के लिए भारत में घूमने लायक कुछ प्रमुख स्थान

थकान और स्ट्रेस को दूर करने के लिए भारत में घूमने लायक कुछ प्रमुख स्थान

Posted on September 22, 2020September 20, 2020 by admin

थकान और स्ट्रेस को दूर करने के लिए भारत में घूमने लायक कुछ प्रमुख स्थान – नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सभी ? मैं एक बार फिर से आप सभी का स्वागत करता हूं हमारे इस बिल्कुल नए आर्टिकल पर जिसमें आज हम आपको भारत के कुछ प्रमुख ऐसे स्थानों के बारे में बताएंगे जहां पर पहुंच कर आप अपना सारा तनाव और थकान मिटा सकते हैं । दोस्तों अगर आप भी रोजमर्रा की जिंदगी से दूर हट कर कुछ पल अपने लिए जीना चाहते हैं तो आपको इन स्थानों पर जरूर जाना चाहिए इनके बारे में पूरी जानकारी पढ़ने के लिए आप नीचे आर्टिकल आखरी तक पढ़ना होगा । थकान और स्ट्रेस

दोस्तों हम सभी अपने काम में इतना फंसे हुए हैं कि खुद के लिए टाइम ही नहीं निकाल पाते हैं।  पैसे कमाने की इच्छा में और जिम्मेदारियों के बोझ तले मनुष्य इतना दब गया है कि उसे ठीक तरह से घूमने फिरने को भी नहीं मिलता है।  दोस्तों अगर आप भी अपने रोजमर्रा के कामों को छोड़कर कुछ दिन सुकून से अपने लिए जीना चाहते हैं तो उसके लिए आज हम आपको भारत में 7 बेहतरीन जगह बताएंगे। 

 दोस्तों मेरा आपसे अनुरोध है कि आप अपने कामकाज को छोड़कर कुछ दिन के लिए इन जगहों पर भ्रमण के लिए अवश्य जाएं यहां पहुंचने पर आपको एक अलग ही सुख शांति महसूस होगी। 

आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारत के कुछ प्रमुख स्थानों के बारे में बताएंगे जो मुख्य रूप से स्ट्रेस और तनाव को दूर करने के लिए जाने जाते हैं और वर्ष में लाखों लोग यहां पर अपनी छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। यहां पर पहुंचने पर लोगों को एक अलग ही शांति महसूस होती है।

अगर आप भी अपने और अपने परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बार इन जगहों के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए ।मुझे पूरा यकीन है कि इन जगह पर जाने के बाद आपको यहां से आने का दोबारा वापस मन नहीं करेगा और आप हर साल यहां पर जाएंगे।

Table of Contents

  • औली उत्तराखंड
  • बैकवॉटर केरल
  • पांडुचेरी
  • तवांग अरुणाचल प्रदेश
  • गुलमर्ग जम्मू कश्मीर
  • कसोल हिमाचल प्रदेश
  • Arambol Goa
  •  निष्कर्ष

औली उत्तराखंड

उत्तराखंड में अपनी ऊंची ऊंची पहाड़ियों की चोटियों और हरी हरी वादियों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। उत्तराखंड में ही एक औली नाम का हिल स्टेशन स्थित है। यह हिल स्टेशन मुख्य रूप से उनको पसंद  आता है जिन्हें एडवेंचर का शौक है । दोस्तों अगर आपको भी एडवेंचर पसंद है तो आप यहां पर जरूर जाएं। यहां आपको बर्फ से ढके हुए पहाड़ और चारों तरफ घास के हरे हरे मैदान देखने को मिलेंगे जो वाकई में स्वर्ग की तरह प्रतीत होते हैं।  थकान और स्ट्रेस 

यहां से आप नंदा नदी के पीछे का सूर्योदय बिल्कुल साफ-साफ देख सकते हैं। यहां पर आपको बर्फ गिरते हुए महसूस होगी और अगर आप यहां पर रात में रुकते हैं तो आपको खुले आसमान के नीचे सितारों की एक अलग ही चादर देखने को मिलेगी।  यह शहर से दूर एकांत में स्थित एक हिल स्टेशन है यह जहां आपको एक अलग ही शांति मिलेगी।

बैकवॉटर केरल

वैसे तो केरला अपने मसालों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है पर यहां पर लोग अपने शारीरिक थकान और अपने तनाव को दूर करने के लिए भी आते हैं । केरल में एक सुंदर जगह बैकवॉटर स्थित है यह जगह समुद्र तट पर है । यहां से आप सुहावने मौसम तथा हरे-भरे हिल स्टेशन का आनंद ले सकते हैं । यहां चारों तरफ आपको पहाड़ और हरियाली देखने को मिलेगी यहां पर देश और दुनिया से हजारों पर्यटक घूमने आते हैं।

पांडुचेरी

पांडुचेरी भारत के प्राचीन स्थानों में से एक है।  यह पर लोग छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं । पांडुचेरी चारों तरफ से समुद्र से ढका हुआ है इसलिए यहां पहुंचने पर लोगों को एक अलग ही शांति मिलती है।  यहां पर कई सारे ऐसे आश्रम बने हैं जो लोगों को मुफ्त में रहने के लिए जगह देते हैं।

तवांग अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश भी ऊंची पहाड़ियों और हरे-भरे घास के मैदानों के लिए प्रसिद्ध है । यहां पहुंचने पर लोगों को जन्नत का एहसास होता है।  कई लोग इसे स्वर्ग के नाम से भी पुकारते हैं।  यहां पर आपको कई ऊंची ऊंची चोटियां और गांव देखने को मिलेंगे जिन से झरने और झील निकलती हैं।  यहां पहुंचने पर प्रकती को एक अलग ही रूप को महसूस करने का सौभाग्य मिलेगा यहां।  पर आप मार्च से जून के बीच में कभी भी जा सकते हैं।

गुलमर्ग जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर को दुनिया का स्वर्ग कहा जाता है। यहां पर आपको ऊंचे ऊंचे पहाड़ और गिरती हुई बर्फ महसूस करने को मिलेगी यहीं पर एक स्थान है गुलमर्ग जो अपने एडवेंचर के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यह जगह मुख्य रूप से उन लोगों को पसंद आता है जो एडवेंचर करने के लिए यहां आते हैं । अगर आपको भी एडवेंचर का शौक है तो आप एक बार यहां अवश्य आएं । थकान और स्ट्रेस को दूर करने के लिए भारत में घूमने लायक कुछ प्रमुख स्थान

कसोल हिमाचल प्रदेश

अगर आप एक सस्ती और सुंदर हिल स्टेशन में जाना चाहते हैं तो मैं आपको सलाह दूंगा कि आप एक बार हिमाचल के इस कसोल हिल स्टेशन में जाएं।  यहां पर आप रिवर राफ्टिंग ,रॉक क्लाइंबिंग जैसी कई एडवेंचर से भरपूर क्रियाएं कर सकते हैं । यहां चारों तरफ आपको सुंदर-सुंदर झरने और नदियां दिखाई देंगी जिनके बीच में बैठकर आप एक अलग ही शांति और सुंदरता का अनुभव करेंगे।

Arambol Goa

गोवा भी अपनी सुंदरता के कारण पूरी धरती में प्रसिद्ध है।  गोवा में पणजी से 50 किलोमीटर दूर आरामबोल नाम का एक खूबसूरत समुद्री तट है।  यहां पर भारत से लेकर दुनिया के अनेक देशों तक के लोग पर्यटन के लिए आते हैं और कई दिनों तक अपना समय व्यतीत करते हैं।

Read Also :- उत्तराखंड के प्रमुख मंदिर जहां पर आप को घूमने एवं दर्शन करने के लिए एक बार जरूर जाना चाहिए

 निष्कर्ष

दोस्तों यह आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी जिसमें आज हमने आपको भारत के कुछ प्रमुख स्थानों के बारे में बताया जहां पर आप आप अपने स्ट्रेस और थकान दूर करने के लिए जा सकते हैं।  हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी । इसी तरह की अन्य जानकारी पाने के लिए आप हमारे साथ बने रहिए ।बहुत-बहुत धन्यवाद

Follow Us

Recent Posts

  • तमिलनाडु के अंबासमुद्रम में घूमने लायक 6 जगहें
  • नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल
  • हिमाचल प्रदेश के भुंतार में घूमने लायक 5 जगहें
  • जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुर में घूमने लायक जगहें
  • कर्नाटक के कूर्ग में घूमने लायक जगहें एवं खरीदारी करने लायक चीजें
  • हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें
  • पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरत जगह कमलपुर
  • Some Interesting Facts Related to Tirupati Balaji Temple India
  • Some Interesting Information Related to the Country of Israel
  • Some Interesting Facts Related to Rajasthan

Archives

  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020

Categories

  • Uncategorized
  • World
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • म्यूजियम
  • हिल स्टेशन

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
©2023 Gomytourism | Design: Newspaperly WordPress Theme