Gomytourism

Tour Guide

Menu
  • Home
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • हिल स्टेशन
Menu
दुनिया के 10 सबसे खतरनाक पर्यटन स्थल - World's Top 10 Dangerous Places

World’s Top 10 Dangerous Places

Posted on July 5, 2021July 4, 2021 by admin

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक पर्यटन स्थल – World’s Top 10 Dangerous Places – जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि दुनिया में एक से बढ़कर एक अजूबे, चमत्कार, पर्यटन स्थल, पहाड़ समुद्र तट, और प्राकृतिक सुंदरता वाली जगहें मौजूद हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी जगह है जहां पर कोई जाना नहीं चाहता है क्योंकि यहां पर जाना मतलब मौत को सीधे दावत देना होता है। इन जगहों पर कदम कदम पर होते हैं दुनिया के सबसे खतरनाक पर्यटन स्थलों में गिने जाते हैं। इसीलिए इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के 10 सबसे खतरनाक पर्यटन स्थल (World’s Top 10 Dangerous Places) के बारे में बताने जा रहे हैं।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक पर्यटन स्थल (World’s Top 10 Dangerous Places):

  1. Death Valley, USA

Death Valley, USA उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे निचला हिस्सा है जो सबसे गर्म और सूखा है। यह उत्तर से दक्षिण की ओर लगभग 225 किमी लंबी है और 8 से लेकर 24 किमी तक चौड़ी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पृथ्वी के सबसे गर्म हिस्सों में से एक माना जाता है, जिसका उच्चतम तापमान 56.7℃ तक रिकॉर्ड किया गया है। यहां को व्यक्ति बिना पानी के अधिकतम 14 घंटों तक जीवित रह सकते हैं। इसीलिए Death Valley, USA को सबसे खतरनाक पर्यटन स्थलों में से एक माना गया है।

  1. Danakil Desert, Eritrea

Nort East Ethiopia, South Eritrea और North West Djibouti में स्थित दनाकिल रेगिस्तान (Danakil Desert) 1,36,956 वर्ग किमी का सूखा क्षेत्र है। यहां पर कई सक्रिय ज्वालामुखी हैं, इसीलिए यह सबसे गर्म स्थानों में से एक माना जाता है। दनाकिल रेगिस्तान के दिन का तापमान 50℃ से भी अधिक रहता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर प्रत्येक वर्ष एक इंच से भी कम बारिश होती है। कई बहादुर एवं साहसी लोग यहां पर जाने की चाह रखते हैं। लेकिन इस जगह पर किसी भी अनुभवी गाइड के बिना जाना मना है।

  1. Lha Da Queimada Grande (Snack Island), Brazil: 

ब्राजील में स्थित Lha Da Queimada Grande जगह को Snack Island के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह को पृथ्वी के सबसे खतरनाक स्थलों में से एक कहां गया है। यहां पर कई विषैले सांपों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जहां पर विजिट करना मौत को सीधे दावत देना है। इस आईलैंड पर 5 वर्ग मीटर लंबे और जहरीले सांप भी पाए जाते हैं। ब्राजील सरकार ने इस जगह पर पर्यटकों को जाने के लिए प्रतिबंध लगाया है, क्योंकि यहां पर सांप के काटने से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

  1. Sinabung, Indonesia: 

Indonesia के Sumatra Island पर स्थित Sinabung एक सक्रिय ज्वालामुखी है जहां पर अक्सर ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं। इसी चलते जहां पर निवास करने वाले कई लोगों को यह जगह छोड़ना पड़ा है। इसके आसपास के इलाके ज्वालामुखी से निकले लावा के कारण राख में बदल गए हैं। इस जगह पर 2010, 2013, 2014, 2015 और 2016 में ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था। इस जगह पर जाना आपके लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है।

  1. Madidi National Park, Bolivia:

Bolivia में स्थित Madidi National Park देखने में काफी खूबसूरत लगता है, लेकिन यह इतना ही अधिक खतरनाक है। यहां पर दुनिया भर के कई जहरीले एवं खतरनाक जीवों का निवास है। इसी चलते यहां के पेड़ भी जहरीले हो चुके हैं और यदि आप इन पेड़ों के संपर्क में आते हैं तो आपको गंभीर खुजली, दाने निकलने या चक्कर आने शुरू सकते हैं। इतना ही नहीं यदि यहां पर आपको कोई घाव लग जाता है तो वह उष्णकटिबंधीय परजीवियों से संक्रमित हो सकता है।

  1. Mount Washington, America:

अमेरिका में स्थित Mount Washington पर 327 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती हैं। यह पृथ्वी की सतह पर सबसे तेज हवाओं का विश्व रिकॉर्ड भी है। यहां पर तापमान -40℃ तक गिर जाता है। इसीलिए यह दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक मानी जाती है। इतना ही नहीं 1917 मीटर की ऊंचाई पर स्थित Mount Washington दुनिया की सबसे खतरनाक चोटियों में से एक है।

  1. Death Valley Kamchatka, Russia:

Death Valley Kamchatka रूस के पूर्वी इलाके में स्थित है जो दुनिया के सबसे खतरनाक जगह में शुमार है। यहां पर काफी विषैली गैसें निकलती रहती हैं जिसके चलते यहां पर जाना आपके लिए मौत का कारण बन सकता है। यहां पर जाने वाले जानवर और यहां के आसपास के इलाकों में उगने वाले पौधे जल्दी मर जाते हैं। इसके अलावा यहां पर जाने के बाद आप को बुखार, चक्कर आना और ठंड लगना शुरू हो सकता है, इसके साथ ही साथ आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पढ़ सकता है।

  1. Elephant Kingdom, Chonburi, Thailand:

Elephant Kingdom भी दुनिया के सबसे खतरनाक जगहों में से एक मानी जाती है लेकिन जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित भी करती हैं। दरअसल यह मगरमच्छों का एक खेत है जहां के मालिक मगरमच्छों को देखने और उनको मांस खिलाने के लिए आधे ढके हुए राफ्ट किराए पर देते हैं। यदि आप मगरमच्छों को मांस खिलाते हैं तो आपके चारों और कई सारे और भी मगरमच्छ होते हैं और थोड़ी सी असावधानी के कारण आपकी जान भी जा सकती है।

5 Places in India Where You Can Overcome Stress and Fatigue By Roaming

  1. Bikini Atoll, The Marshal Islands: 

द मार्शल आईलैंड्स के Bikini Atoll में कई परमाणु परीक्षण कराए गए, जिसके चलते यह खूबसूरत द्वीप रेडियोएक्टिव क्षेत्र में बदल गया और इसी कारण यहां के स्थानीय निवासी अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हो गए। आज यहां पर रेडियो एक्टिविटी इतनी अधिक है कि यहां पर जाना आपके लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है और स्तन कैंसर का भी कारण बन सकता है। इस जगह को समुद्र में खोए हुए स्वर्ग की संज्ञा दी जाती है।

  1. Afar Depression, Ethiopia: 

Ethiopia के Afar Region में Erta Ale Volcano दुनिया के सबसे खतरनाक ज्वालामुखी में से एक हैं। कई शोधकर्ता यह बताते हैं कि छोटे भूकंप के झटके इस क्षेत्र को लगातार हिला रहे हैं जिसके चलते इसमें कई गहरे चीज बनते जा रहे हैं। Erta Ale Volcano के शिखर में दो लावा झीलें हैं, जिसमें लावा की मात्रा लगातार बदलती रहती है और इसी चलते पृथ्वी के ऊपरी और निचली सतह दोनों लगातार हिलती रहती है।

Follow Us

Recent Posts

  • तमिलनाडु के अंबासमुद्रम में घूमने लायक 6 जगहें
  • नागालैंड के दीमापुर शहर में 4 खूबसूरत पर्यटन स्थल
  • हिमाचल प्रदेश के भुंतार में घूमने लायक 5 जगहें
  • जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुर में घूमने लायक जगहें
  • कर्नाटक के कूर्ग में घूमने लायक जगहें एवं खरीदारी करने लायक चीजें
  • हिमांचल प्रदेश के शोजा में घूमने लायक 5 जगहें
  • पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरत जगह कमलपुर
  • Some Interesting Facts Related to Tirupati Balaji Temple India
  • Some Interesting Information Related to the Country of Israel
  • Some Interesting Facts Related to Rajasthan

Archives

  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020

Categories

  • Uncategorized
  • World
  • इंडिया टॉप
  • खूबसूरत स्थान
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • म्यूजियम
  • हिल स्टेशन

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
©2023 Gomytourism | Design: Newspaperly WordPress Theme